बिना परमिट गॉव-गॉव चलेगी निजी बसे

बिना परमिट गॉव-गॉव चलेगी निजी बसे

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। अब दूर-दराज वाले ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम करने के लिए रोडवेज ने बड़ी योजना बनाई है। इस योजना को धरातल पर लाने के लिए बाराबंकी ग्रामीण परिवहन योजना के जरिये ग्राम पंचायत और गॉवों को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने का काम शुरू हो गया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जमीला खातून ने ग्रामीण परिवहन योजना की जानकारी देते हुआ बताया की सभी गॉवों से छोटी बसों का संचालक होगा। ऐसे वाहनो के लिए अलग से परमिट की जरुरत नहीं होगी। वाहन स्वामी को हर महीने परिवहन निगम के खाते सिर्फ 15 सौ रूपए जमा करने होंगे। बस के मालिक को संचालन से होने वाली कमाई पर पूरा अधिकार होगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जमीला खातून ने बताया कि जिले में इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आवेदन फार्म का शुल्क दो हजार रुपए है। प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के जरिये आवंटन तय किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रो में परिवहन सुविधाओं को बेहतर करने के साथ कनेक्टीविटी बढ़ाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया जा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top