भाकियू की मासिक बैठक में गरमाएं किसानो से जुड़े मुद्दे, कार्यकारिणी गठित

भाकियू की मासिक बैठक में गरमाएं किसानो से जुड़े मुद्दे, कार्यकारिणी गठित

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक किसानों से जुड़े मुद्दों की भरमार रही। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद वर्मा, संचालन एवं नेतृत्व मध्यांचल अध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी ने किया।
जनपद के विभिन्न ब्लॉकों, तहसीलों एवं जिला स्तर के सम्मानित अध्यक्षगण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। विशेष रूप से किसानों की प्रमुख फसल आलू के उचित समर्थन मूल्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मध्यांचल अध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तविक स्थिति यह है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण वे आलू को खेतों में सड़ाने को मजबूर हैं।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया, जिसमें
मोहम्मद रियाज बंकी ब्लॉक अध्यक्ष, वसी अंसारी बंकी नगर अध्यक्ष, अरशद अली देवा ब्लॉक अध्यक्ष, अंचित तिवारी बनीकोडर ब्लॉक अध्यक्ष, इरफान अली उर्फ गोविंदा को मसौली ब्लॉक अध्यक्ष
मनोनित किया गया।
साथ ही सर्वसम्मति से मोहम्मद फैसल पुत्र मैनुद्दीन को युवा जिला अध्यक्ष, बाराबंकी एवं समीर यादव को मंडल अध्यक्ष के पद से नवाजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top