ट्रक ने मारी टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा पति
April 22, 2026
ट्रक ने मारी टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा पति
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। लखनऊ के एक निजी डेंटल कॉलेज में बुधवार सवेरे ड्यूटी करने निकले बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रक नें टक्कर मार दी। इस टक्कर से पति की बाइक पर सवार पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर गॉव के निवासी सहजराम गौतम और उनकी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के सरस्वती डेंटल कॉलेज में एक साथ काम करते थे। बुधवार सवेरे सात बजे घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए निकले थे। रास्ते में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अतवारा गॉव के चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक नें उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सावित्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति को मामूली चोट आई। महिला की मौत से चौराहा पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, चालक मौके से फरार था।