जिला बार ऐसोसिएशन चुनाव की घोषणा, महिला आरक्षण का ऐलान

जिला बार ऐसोसिएशन चुनाव की घोषणा, महिला आरक्षण लागू

 

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जिला बार ऐसोसिएशन के सत्र 2026-27 चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता समिति ने बुधवार बैठक के बाद चुनाव की तारीख की घोषणा की है। बाराबंकी में पहली बार 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने से महिला अधिवक्ताओ को बड़ी भागीदारी मिलेगी।
वरिष्ठ अधिवका समिति की बैठक में मुख्यरूप से जुबेर अहमद अंसारी, ओम प्रकाश निगम, मुईनुद्‌दीन अहमद, मुचकुंद सिंह वर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा (अध्यक्ष) और रामराज यादव (महामंत्री) उपस्थित रहे। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मद्देनजर 30 प्रतिशत आरक्षण महिला अधिवक्ता को दिया जाये। इस आधार पर तय हुआ कि दो पद वरिष्ठ कार्यकारिणी से दो पद कनिष्ठ कार्यकारिणी से मंत्री पुस्तकालय प्रभारी एक पद व कोषाध्यक्ष का पद महिला प्रत्याशियों के लिये आरक्षित होगा। चुनाव सम्पन्न होने तारीख की घोषणा में मतदान आगामी 15 मई और मतगणना 16 मई 2026 को सम्पन्न होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top