रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रकरण में मुंबई पुलिस ने पेश की जाँच रिपोर्ट
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायो गैस प्लांट से संचालित मानक विहीन डंपर और ट्राला की मनमानी रफ्तार और कारगुजारी के खिलाफ समाजसेवी मनीष मेहरोत्रा द्वारा कोर्ट कक दरवाजा खटखटाया गया था। कोर्ट ने मामले की संजीदगी को देखते हुए प्राप्त साक्ष्याे के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुंबई पुलिस ने रिलायंस कम्पनी के हेडक्वार्टर पर कोर्ट का सम्मन भेजा गया है।
बता दे कि मनीष मेहरोत्रा बनाम उत्तर प्रदेश सरकार , रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अम्बानी के मुकदमे में जिला सत्र न्यायाधीश महोदय के समक्ष फ़ाइल प्रस्तुत हुई। मनीष मेहरोत्रा की ओर से अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन उपस्थित हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी अपने कागज दाखिल किये। मुकेश अम्बानी को सीनियर इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस, कफ परेड पुलिस स्टेशन मुम्बई की तरफ से कोर्ट का समन रिसीव कराया। जिसके बाद शुक्रवार को बॉम्बे पुलिस की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश हुई।
पूर्व में जब चर्चा में आया प्रकरण


