“योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर बाराबंकी में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर – सतीश शर्मा
जनपद न्यायाधीश, डीएम, एसपी व सुमन फाउंडेशन के नेतृत्व में शिविरो में उत्साहपूर्वक नागरिकों नें की सहभागिता
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में भव्य योग शिविरो का आयोजन किया गया। इस वर्ष “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर योग दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य बढ़ती आयु, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश देकर लोगो को जीवन में व्यायाम के प्रति जागरूक करना था।
जीआईसी ऑडिटोरियम में दीप प्रज्जवलित करके राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा नें कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के साथ उन्होंने व्यायाम को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार का संदेश दिया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक शशिकांत अवस्थी के निर्देशन में जनसमूह को ध्यान और अभ्यास कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी नें योग को भारत की गौरवशाली परम्परा का अभिन्न अंग बताते हुए महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, अजीत प्रताप सिंह, एडीएम निरंकार सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षिका, बीएसए, छात्र -छात्राएं व नागरिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
तनाव का नाश करता है व्यायाम – जिला जज
आजकल ऑफिस, घर और रिश्तो की वजह से लोग परेशान रहते है, उनमें तनाव रहता है। इस वजह से मानसिक बीमारियों का खतरा रहता है। योग करने से इसी वजहो पर काबू पाया जा सकता है। उक्त बात अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिमा श्रीवास्तव नें लोगो को प्रेरित करते हुए कही। जनपद न्यायालय में आयोजित योग कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रण विजय सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधा सिंह, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट श्रद्धा लाल, प्रभारी सचिव रविंद्र कुमार रावत सहित अनेक न्यायाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक सुनीता शुक्ला और देवांश शुक्ला नें किया।
योग भारत की प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा – एसपी
पुलिस लाइन्स ग्राउण्ड में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों नें ऊर्जा व उत्साह के साथ योग किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। एसपी नें बताया कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, योग न केवल व्यायाम है बल्कि ऐसी विधा है जो शरीर, मन एवं आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” बढ़ती उम्र में शारीरिक शक्ति, मानसिक दृढ़ता, और आत्मनिर्भरता बनाए रखने में योग के महत्व को बताती है। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर योग किया गया।
नित्य योग करने से जीवन में आते है महत्वपूर्ण बदलाव – सुमन श्रीवास्तव








