सपा सरकार में कानून व्यवस्था पर राज्यमंत्री का तीखा प्रहार ‘अतीक के कुत्ते के साथ खेलने वाले आज PDA का राग अलाप रहे हैं’— सतीश शर्मा दरियाबाद में गूंजा योगी सरकार का सुशासन राग

सपा सरकार में कानून व्यवस्था पर राज्यमंत्री का तीखा प्रहार

 

‘अतीक के कुत्ते के साथ खेलने वाले आज PDA का राग अलाप रहे हैं’— सतीश शर्मा

 

दरियाबाद में गूंजा योगी सरकार का सुशासन राग

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। विधानसभा दरियाबाद के अंतर्गत ग्राम जेठौती कुर्मियान स्थित पावन श्री बालाजी हनुमान मंदिर के सत्संग मण्डप निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास समारोह में आज राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी, पर कानून व्यवस्था और तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। राज्यमंत्री के बयान से राजीनीतिक माहौल गर्म हो गया, समाजवादी पार्टी नें बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है ।

 

उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि अति पिछड़े समाज से आने वाले पूर्व विधायक राजू पाल के हत्यारों को सजा बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी, लेकिन तत्कालीन सपा सरकार में ऐसा करने की हिम्मत किसी के अंदर नहीं थी। वे लोग केवल वोट के लालच में अपराधियों को संरक्षण देते थे और हिसाब करना नहीं जानते थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि योगी सरकार ने सत्ता में आते ही राजू पाल के हत्याभियुक्तों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है और आज अपराधी अपने अंजाम को भुगत रहे हैं।

 

अतीक के कुत्ते से हाथ मिलाते थे सपा नेताविपक्ष के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर कड़ा प्रहार करते हुए राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा, “आज जो लोग पीडीए का राग अलाप रहे हैं, वे राजू पाल की बर्बर हत्या पर सालों तक चुप रहे। जनता बहुत समझदार है और सब जानती है। गूगल और पुराने अखबारों को उठाकर देख लीजिए, सपा के नेता माफिया अतीक अहमद के कुत्ते के साथ खेलने और हाथ मिलाने का काम सार्वजनिक रूप से करते थे।
पुराने दौर को याद दिलाते हुए सतीश शर्मा नें मंच से दावा किया गया कि एक समय ऐसा भी था जब माफिया अतीक अहमद ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री को हाथ जोड़कर उन्हें छुड़वाना पड़ा था। सतीश शर्मा के इस बयान का सपा नें कड़ा विरोध देखने को मिला, सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों की बाढ़ आ चुकी है।
सतीश शर्मा नें आगे कहा, “हम सभी का आदर और सम्मान करने वाले लोग हैं, लेकिन अपराधियों के लिए इस सरकार में कोई जगह नहीं है। अतीक हो या मुख्तार, सबको अपने किए की सजा मिली है। योगीराज में कानून व्यवस्था लगातार सुधर रही है, अपराधियों का अंत हो रहा है और जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। भविष्य में भी हर दरिंदगी का कड़ा इंतकाम कानून के दायरे में लिया जाएगा।

 

इससे पूर्व, श्री बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सत्संग मण्डप के निर्माण कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास किया गया। इस सौंदर्यीकरण कार्य से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम का समापन ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top