कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में बाइक पार्ट्स की दुकान के मालिक ने अपने फार्म हॉउस पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सवेरे पशुओ को चारा देने गई पत्नी ने जब ये नजारा देखा तो रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा गॉव निवासी कुलदीप सिंह वर्मा उर्फ़ दीपू (46) पुत्र स्व. बाबादीन वर्मा किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। गॉव के चौराहा पर कुलदीप अपनी नंदनी बाइक पार्ट्स की शॉप चलाता था। गॉव के बाहर उसका फार्म हॉउस था। बीती रात वहाँ सोने गया था। शुक्रवार सवेरे उसकी पत्नी सीमा देवी फार्म हॉउस पर पले पशुओं को चारा देने गई थी। इस दौरान उसने देखा देखा टिनशेड के एंगल से कुलदीप रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रहा था। पति को फांसी पर झूलता देख सीमा के होश उड़ गए और वो चीख – चीख कर रोने लगी। उसको रोता सुनकर लोगो का मजमा लग गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।