हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की गई जान
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में बीती रात फसल की रखवाली करने खेत गए युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के गढी नंबर एक वार्ड का निवासी विनय कुमार रावत (30) पुत्र मुन्ना लाल रावत रोजाना की भांति बृहस्पतिवार रात आठ बजे उद्यान विभाग मार्ग स्थित अपने खेत की रखवाली करने गया था। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजरी विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। पास पड़ोस के खेतो की रखवाली करने वालों में उसकी चीखे सुनकर पास में पहुंचे और उठाकर सतरिख सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में विनय की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाने पर मेडिकल जाँच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार महीने के मासूम पुत्र और एक तीन वर्षीय पुत्री का पिता था। ग्रामीणों का कहना है कि विनय जब खेत गया तब हाईटेंशन लाइन से लटकी रस्सी को पकड़ने पर उसे करंट लगने का कारण मौत की वजह है।


