घरेलू कलह के चलते फंदे से लटका युवक

घरेलू कलह के चलते फंदे से लटका युवक

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी पर झूल कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुक्लाई ग्राम पंचायत के मजरे बैरहाहार निवासी मनीष वर्मा (29) पुत्र हंसराज वर्मा की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। बीती शाम मनीष का पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। बीती रात पत्नी से नाराज पति ने कमरा बंद करके साड़ी के सहारे छत के पंखे से लटक कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। कुछ देर बाद भोजन के लिए बुलाने गए परिजन ने मनीष के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। कमरे के अंदर झाँकने पर मनीष फांसी पर झूलता हुआ दिखा। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मचने से आसपास के लोगो का मजमा लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक ऑटो चलाता था, परिवार में खेती किसानी का काम होता है। पारिवारिक कलह का मामला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top