ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर ऐसोसिएशन करेंगी हड़ताल, सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर ऐसोसिएशन करेंगी हड़ताल, सौंपा ज्ञापन

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जिले के खाद्य, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं नें केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर ऐसोसिएशन नई दिल्ली के आह्वान पर जिला इकाई प्रतिनिधि मण्डल नें नवागत जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट के साथ हड़ताल सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। जिला इकाई नें ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि आगामी 27 अप्रैल को हड़ताल के दिन जिले में कोई दुकान नहीं खुलेगी। हड़ताल के दिन जिला और तहसील स्तर पर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेज कर अपना विरोध प्रकट किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में पवन जैन, हारून वारसी, निक्की गुप्ता, राजेश शर्मा, रामानंद गुप्ता, रामजी दीक्षित समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top