कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में मरीज देखने बाइक पर निकले फिजियोथेरेपिस्ट को कस्बे से गुजर रहे दुग्ध वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत से बाजार में जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के इसरौली सारी गॉव निवासी रजनीश वर्मा (34) पुत्र सुशील कुमार पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट था। बृहस्पतिवार सवेरे 10 बजे मरीज देखने बाइक से निकला था। कोठी कस्बा में हैदरगढ़ मार्ग पर कुमार क्लॉथ हॉउस के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन से टक्कर लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रजनीश की मौत से उसके परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक एक सात वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री का पिता था।
पुलिस का कहना है वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।