भांजी के विवाह की रात मामा की मौत, गमगीन हुआ वैवाहिक समारोह 

भांजी के विवाह की रात मामा की मौत, गमगीन हुआ वैवाहिक समारोह

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली जिले से भांजी के वैवाहिक समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार मामा की बाइक भिड़ंत में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में छाई खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई।
जानकारी में अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलवा मजरे बहुता गॉव का निवासी धर्मराज रावत (30) पुत्र राम बहादुर बीती रात 10 बजे रायबरेली में अपनी भांजी के विवाह के बाद बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के केलनवा चौराहा पर सामने से आकर दूसरी बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। आसपास मौजूद लोगो नें लहूलुहान हो चुके दोनों बाइक सवारों कों पास के सीएचसी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों नें धर्मराज कों मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे बाइक सवार की गंभीर हालत देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि धर्मराज रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महिमापुर गॉव में अपनी भांजी के विवाह में शामिल होकर बाइक से अकेला घर वापस आ रहा था। जो चार बच्चो का पिता था पिता का खेती में हाथ बटाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव कों अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दूसरे बाइक सवार युवक की हालत चिंताजनक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top