स्पष्टीकरण के बावजूद कटा वेतन, कर्मचारियों ने दिया धरना

स्पष्टीकरण के बावजूद कटा वेतन, कर्मचारियों ने दिया धरना

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। कार्यालय अधिशाषी अभियंता बाराबंकी प्रखंड शारदा नहर और बाढ़ कार्य खण्ड के कर्मचारियों द्वारा वेतन कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया।
बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टॉफ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गिरीश चंद्र पटेल के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों में कार्यालय परिसर में अपनी मांगो को जायज ठहराते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शनरत कार्यालय स्टॉफ का कहना है कि बीती 14 जनवरी को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश में निर्देश दिए गए थे कि सवेरे 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रह कर जनता की समस्याओ को सुन कर उनका निस्तारण किया जाएगा। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला विकास अधिकारी के ईमेल आई डी पर उपस्थिति पंजिका की फोटो नहीं प्राप्त होने की दशा में अनुपस्थित मानते हुए उस दिन का वेतन बाधित करने की कार्यवाही की चेतावनी जारी की गई थी। जिसके बाद बीती 19 जनवरी को दो दर्जन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण माँगा गया था। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि स्पष्टीकरण दिए जाने के बावजूद वेतन काटे जाने के आदेश दिए गए, जो अन्याय पूर्ण है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि न्याय पूर्ण कार्रवाई हो इसके लिए अपनी मांगो को रखते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top