कैंसर पीड़िता माँ से मिलने आए युवक चढ़ा एनआईए व एटीएस के हत्थे 

कैंसर पीड़िता माँ से मिलने आए युवक चढ़ा एनआईए व एटीएस के हत्थे

अस्पताल से घर तक की पड़ताल के बाद लखनऊ रवाना हुई टीमें

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। मंगलवार सवेरे दो राष्ट्रीय जाँच एजेंसियों की अचानक हुई कार्रवाई से जिले की सुरक्षा विभागों में हड़कम्प मच गया। जब हिन्द अस्पताल में भर्ती कैसर की मरीज अपनी माँ से मिलने पहुंचे युवक को एनआईए और एटीएस ने दबोच कर उसके घर लें जाकर पड़ताल के बाद हिरासत में लें लिया।
जानकारी के अनुसार बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया गॉव के मजरे एत्मादपुर पुर निवासी रामलखन रावत पुत्र झम्मन रावत का छप्परनुमा मकान है। रामलखन चार भाईयों में मँझला और दो बहने कुल छह भाई बहने है। उसके पिता के पास कुल 16 बीघा कृषि योग्य भूमि है, पत्नी सियावती को कैंसर की बीमारी होने की दशा में आठ बीघा जमीन गिरवी रखकर हिन्द अस्पताल में उपचार करवा रहा था। रामलखन कुछ वर्षो से दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
छोटे भाई शिवम के अनुसार उसका बड़ा भाई रामलखन दिल्ली में किसी ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करता था, जो दिनों पूर्व हिन्द अस्पताल में भर्ती अपनी कैसर पीड़ित माँ से मिलने बाराबंकी आया था। मंगलवार सवेरे सात बजे जब अपनी माँ के पास हिन्द अस्पताल में था, तभी तीन एक्सयूवी गाड़ियों पर सवार एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) व राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) की 15 सदस्यीय जॉइंट टीम हिन्द अस्पताल आ धमकी। उन्होंने रामलखन को दबोच कर उसके एत्मादपुर गॉव के घर लें गए, जहाँ उसके मकान का मशीनों से चप्पा-चप्पा छान मारा और उसके बाद रामलखन को साथ लखनऊ स्थित हेड क्वार्टर लें गए।

 

क्या कहते है एसपी

बदोसराय और हिन्द अस्पताल में राष्ट्रीय एजेंसियो ने रेड मारी है। इस कार्रवाई के पीछे बदोसराय निवासी रामलखन पर आतंकवादियों से कनेक्शन होने का शक जताया जा रहा है। टीमें उससे पूछताछ कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी जाँच की जा रही है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद आगे की जानकारी उजागर होने की उम्मीद है

अर्पित विजयवर्गीय
पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top