आउटसोर्स सुरक्षाकर्मियों को हटाने के आदेश, मची अफरा-तफरी
February 3, 2026
आउटसोर्स सुरक्षाकर्मियों को हटाने के आदेश, मची अफरा-तफरी
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सरकारी अस्पतालों में कई वर्षो से आउटसोर्सिंग पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाने का फरमान जारी होते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इस आदेश की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को मिली। सभी ने एकत्रित होकर आक्रोश प्रकट करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
नौकरी पर आया संकट देख सभी आउटसोर्स सुरक्षाकर्मी जिला अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और अपनी समस्या को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ अवधेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों ने मांग की कि उन्हें पुनः सेवा में रखा जाने की मांग की। उनका कहना है कि वर्षों से वे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
अचानक हटाए जाने के निर्णय से उनके सामने रोज़ी-रोटी कइ साथ भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें हटाने का निर्णय अन्यायपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की।
इसके बाद सीएमओ अवधेश कुमार यादव ने ज्ञापन प्राप्त करके उच्चाधिकारियों को मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया।