अज्ञात वाहन ने मारी मोपेड सवार को टक्कर, मौत

अज्ञात वाहन ने मारी मोपेड सवार को टक्कर, मौत

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में मोपेड से सरसो का तेल पेराने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मुखिया की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र में ग्राम मल्लूपुर मजरे सूपामऊ निवासी कल्लू रावत (61) पुत्र स्व. पृथ्वी पाल रावत बटाई पर खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती शाम चार बजे मोपेड से सरसो का तेल पेराने एस्पेलर जा रहा था। अभी वो सूपा मऊ गॉव के मोड़ स्थित पुलिया तक पंहुचा था, तभी अज्ञात वाहन उसकी मोपेड को टक्कर मार कर फरार हो गया।
इस भीषण दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीररूप से घायल कल्लू को एम्बुलेंस से बनीकोडर सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी के चिकित्सकों ने मेडिकल जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top