कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में बीती 27 जनवरी को लापता हुए व्यक्ति का शव मिलने से परिवार में चीख पुकार मच गई। पांच दिनों पूर्व परिजनों द्वारा थाने पर दर्ज कराई गई गुमशुदगी के आधार पर पुलिस हरकत में आई और शव का नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सवेरे माती गॉव के पास इंदिरा नहर के पुल के पास एक व्यक्ति का शव उतराता देखे जाने के बाद लोगो का मजमा लग गया। सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद देवा पुलिस की टीम ने गोताखोरो की मदद से शव को नहर में बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव मिलने की चर्चा फैली और फिर कुर्सी पुलिस ने पूर्व में गुमशुदगी कराने वालें लखनऊ के जानकीपुरम निवासी यूनानी डॉ. लुकमान अंसारी से सम्पर्क किया। मौके पर पहुंचे डॉ. लुकमान ने मृतक की शिनाख्त कुर्सी थाना क्षेत्र में पिण्डसांवा गॉव के निवासी अपने बड़े भाई अलाउद्दीन अंसारी (55) पुत्र स्व. आज़म अली के रूप में की।
लुकमान अंसारी ने बताया कि उसके बड़े भाई मानसिकरुप से लम्बे समय अस्वथ चल रहे थे। बताया कि 1990 में बीए की पढ़ाई के दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ हुए थे। उसके बाद उनका समय समय पर उपचार कराया जाता था। 10 वर्ष पूर्व कुएँ में कूद चुके है। बीती 17 जनवरी को घर से बिना बताए निकल गए थे। तब से उनकी तीनो पुत्रियां और पत्नी परेशान थी। 28 तारीख को कुर्सी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई जाने की जानकारी दी।