छप्पर में लगी आग, दिव्यांग की दर्दनाक मौत

छप्पर में लगी आग, दिव्यांग की दर्दनाक मौत

गहरी नींद में सोये दिव्यांग की झुलस कर मौत, जाँच में जुटी पुलिस

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक झोपड़ी धू-धू कर जल उठने से आस पड़ोस में हाहाकार मच गया। लोगो की भीड़ ने जब आग पर काबू पाया तो सबके पैरो तले की जमीन खिसक गई। जब देखा झोपड़ी के अंदर सोये हुए दिव्यांग व्यक्ति की झुलसने से दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार दरियाबाद थाना क्षेत्र के बक्शूपुर गॉव का निवासी बलराम लोधी (45) पुत्र स्वम स्वामीदीन लोधी घर के पास सड़क के दूसरी तरफ झोपड़ी में अकेला सोता था। रविवार की रात भी अकेला सोया हुआ था। बीती रात साढ़े 12 बजे उसकी झोपड़ी अचानक धू-धूकर जलने लगी आग के शोले उठते देख पड़ोसी कंधई लाल व अन्य लोगो ने देखा और शोर मच गया। लोगो की भीड़ ने आधे घंटे लगातार पानी फेंककर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगो के होश उड़ गए जब सबने देखा कि बलराम की आग में झुलस कर दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पहले सभी ये समझ रहे थे कि बलराम चीखा चिल्लाया नहीं है तों वो उसके अंदर नहीं होगा। बलराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि बलराम के पैर में पांच वर्ष पूर्व फैक्चर हो गया था, तब से दिव्यांग था। बड़ा पुत्र बब्लू मध्य प्रदेश में नौकरी करता था और छोटा गोविन्द और पत्नी सड़क के दूसरी तरफ कच्चे मकान में सोये हुए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top