कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के घर में घुसे चोरो ने गहने लूट कर हत्या किए के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात वाली जगह की छानबीन करके उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी दक्षिण टोला स्थित राम चबूतरा निवासिनी शकुंतला देवी (81) पत्नी स्व. सत्य नारायण शुक्ला घर के नीचे के हिस्से में अकेली रहती थी। घर के ऊपरी हिस्से में उनके बड़े पुत्र स्व. अनिल और छोटे पुत्र अशोक का परिवार रहता था। रोजाना की भांति सोमवार सवेरे उनकी बहु शिवकुमारी जब उन्हें सुबह का नाश्ता देने किचन से नीचे उतरी तो उसके होश उड़ जब उसने देखा उसकी सांस शकुंतला देवी की किसी ने हत्या करके उनके हाथ में पहने हुई दोनो सोने के कंगन और कान के बाले चोरी कर लिए है। परिवार की मुखिया वृद्धा की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेन्सिक टीमों ने जाँच पड़ताल की इस दौरान शव के सिरहाने एक तौलिया बरामद हुआ जो हत्यारे का होने की बात सामने आई है। वही परिजनो ने ये भी बताया कि बिस्तर पर पुलिस ने शकुंतला की नाक की कील भी बरामद की है। सामने के दरवाजा बंद था, हत्यारे पीछे गली के रास्ते घर में घुसे थे और ऊपर से कोई उतर ना इसके लिए सीढी के दरवाज़े पर नारा बांधा हुआ मिला। परिजनो ने बताया कि शकुंतला के स्वर्गीय पति जेल में अध्यापक थे उनके निधन के बाद पेशन से अपना गुजारा करती थी।