महिला नेता की निर्मम हत्या, मचा कोहराम

महिला किसान नेता की निर्मम हत्या, मचा कोहराम

लहूलुहान शव कह रहा हत्या की दास्तान, जाँच में जुटी पुलिस

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला किसान नेता का लहूलुहान शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ में मौजूद लोगो की सूचना पर आनन-फानन में पहुंचे पुलिस के अलाधिकारियो ने फॉरेन्सिक जाँच करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सवेरे नगर कोतवाली क्षेत्र में गदिया चौकी अंतर्गत खजूर गॉव में नहर किनारे स्थित रामलाल के खेत में एक महिला का शव मिलने से आसपास के लोगो में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में शव देखने वालों का मजमा लग गया। महिला का लहूलुहान शव सिर पर गंभीर प्रहार और मुँह पर खरोच के निशान उसकी निर्मम हत्या की ओर साफ ईशारा कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने फॉरेन्सिक टीम की जाँच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की निर्मम हत्या की खबर उसके परिचितो तक पहुंचने बाद उसकी पहचान भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की महिला विंग बाराबंकी की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप के रूप में होने की चर्चा आम हो गई। जिसके बाद अवध किसान यूनियन के नेताओं ने उसके परिजनों से सम्पर्क किया। जिसके बाद मृतका के भाई राजकुमार ने शव की शिनाख्त के बाद बताया कि उसकी बहन सुनीता कश्यप (43) पत्नी गंगाराम की असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गॉव की ससुराल है। मायका रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बाबूकापुरवा है। जहाँ उसका कुछ समय से आना-जाना नहीं था। सुनीता का पति गंगा राम दो पुत्री और दो पुत्रो के संग चार वर्षो से ऋषिकेश में रहता है। 10 दिनों पूर्व पति से उसकी बात हुई थी और बच्चो से बात होती रहती थी। सुनीता कुछ वर्षो से लखनऊ के चिनहट में अकेले रहकर जीवन-यापन कर रही थी। भाकियू अवध गुट में महिला विंग की जिलाध्यक्ष होने के नाते उसका दिन बाराबंकी में बीतता था। सुनीता ने अपने हाथ पर पति गंगाराम के नाम का गोदना गुदवाया हुआ था। पुलिस का कहना है कि मौके पर पड़ताल की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top