घाघरा नदी में छलांग लगाने वाली महिला को पुलिस नें बचाया

घाघरा नदी में छलांग लगाने वाली महिला को पुलिस नें बचाया

कथनी_, करनी न्यूज
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में घाघरा नदी में एक महिला नें छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ये देखते ही स्थानीय पुलिस नें तत्काल उसे मौत के मुँह में जाने से बचाकर आमजन का विश्वास जीतकर सराहना की पात्र बन गई। जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र में पीपा पुल से घाघरा नदी में छलांग लगाने वाली महिला पारिवारिक कलह से तंग थी। मंगलवार कों उसने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, उसके इस आत्म घाती प्रयास कों पुलिस नें विफल करते हुए नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। जिसके बाद मिशन शक्ति टीम नें थाने पर महिला की कॉउंसलिंग करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला कों सकुशल देख परिजन और क्षेत्रवासी पुलिस की सराहना करते नहीं थक रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top