गैंगस्टर एक्ट मामलों में अभियोजक करें कड़ी पैरवी – डीएम
दोषमुक्त मामलों में सख्ती, प्रभावी पैरवी और जवाबदेही तय करने के डीएम-एसपी नें दिए निर्देश
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सभागार में अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बीते माह में दोषमुक्त हुए प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए सभी अभियोजकों से पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने साफ कहाकि किसी भी मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अपराधी अभियोजन की कमजोरी के कारण दोषमुक्त न होने पाए।
बयान से मुकरने पर कार्रवाई के निर्देश
समीक्षा के दौरान अपने ही बयानों से मुकर जाने वाले वादियों के खिलाफ धारा 22 के तहत कार्रवाई के बारे में समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में विधिक प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए आवश्यक प्रकीर्ण वाद दर्ज कराकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
गैंगेस्टर एक्ट मामलों में हो सख्ती








