कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की ट्रेन से कट कट मौत हो गई। उसकी मौत नें परिवार कों झकझोर कर रख दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के थाल कला गॉव की निवासनी रेनू (22) पत्नी राहुल चौहान, जो छह महीने की पुत्री की माँ थी। शुक्रवार सवेरे पड़ोस गॉव सदन्नापुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल दुर्घटना में उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रामनगर थाना क्षेत्र के सिरवारी गॉव स्थित रेनू के मायके में जब उसके भाई नीरज कों पति राहुल नें फोन करके जानकारी दी तो सभी मौके पर पहुंचे जहाँ पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में रेनू के छोटे भाई संजीव नें बताया कि राहुल गुजरात में मजदूरी करता था, छह दिनो पूर्व घर लौटा था। तीन दिन पहले पति पत्नी में किसी बात कों लेकर झगड़ा होने के बाद बुधवार कों रेनू की माँ अमरादेवी और भाभी नें उसकी ससुराल पहुंच कर सुलह कराई थी। पुलिस का कहना है मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।