बैसाख पूर्णिमा पर कोटवा धाम में उमड़े श्रद्धालु, डीएम नें टेका माथा

बैसाख पूर्णिमा पर कोटवा धाम में उमड़े श्रद्धालु, डीएम नें टेका माथा

 

जनकल्याण की कामना करके डीएम नें चाक-चौबंद व्यवस्था के दिए निर्देश
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। बैसाखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कोटवा धाम समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा में आयोजित मेले के दौरान जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने दर्शन करके प्रांगण का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जनकल्याण एवं जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
डीएम ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
डीएम के आगमन के समय उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल सरोज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top