कड़ी सुरक्षा में सम्पन हुई राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा, 50 अनुपस्थित
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को सघन तलाशी के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
नीट परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद सोमय्या रोड, राजकीय इंटर कॉलेज नगर, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी, जमील-उर्र-रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज कंपनी बाग, राजकीय इंटर कॉलेज शहावपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली-जाटा व किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवा शामिल हैं। परीक्षा की शुचिता के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक उपकेंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया था।
नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होनी थी। इससे पहले सैकड़ो की संख्या में सभी परीक्षार्थी 12 बजे ही अपने-अपने केन्द्रो पर एकत्रित हो चुके थे। दोपहर डेढ़ बजे से ही केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों के प्रवेश को रोक दिया गया था। परीक्षा में बाराबंकी के अलावा आसपास के कई जिलों के परीक्षार्थी शामिल थे।
मेटल डिटेक्टर से हुई जाँच
रोल नम्बर के अनुसार आवंटित कक्ष संख्या की सूची सेंटर के गेट पर चस्पा की गई थी। परीक्षार्थी अपने परीक्षा कक्ष को देखने के बाद दोपहर एक बजे सेंटर में उनकी सघन तलाशी के बाद प्रवेश शुरू हो सका।
50 परीक्षार्थी अनुपस्थित








