गैस सिलेंडर होम डिलेवरी का डीएम का आदेश, ठेंगा दिखा रही गैस एजेंसी
May 3, 2026
गैस सिलेंडर होम डिलेवरी का डीएम का आदेश, ठेंगा दिखा रही गैस एजेंसी
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जिला मुख्यालय पर घरेलू गैस उपभोक्ताओं कों प्रताड़ित किए जाने का काम लगातार जारी है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह नें कार्य भार संभालने के बाद गैस एजेंसियों कों दिए गए तमाम निर्देशों के बावजूद गैस एजेंसियां मनमानी पर आमादा है। एजेंसियो के इस रवैय्ये से उपभोक्ता अपने कों ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
आपदा में अवसर तलाशने वाली मानसिकता वर्तमान समय में गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। लगातार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी कल आज और कल का आश्वासन देकर गैस सिलेंडरो की डिलेवरी में लम्बा समय लगाना कुसुमेश गैस सर्विस का शगल बन चुका है।
गैस उपभोक्ताओं के हित में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह नें एजेंसी मालिकों कों कई बार होम डिलेवरी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए जा चुके है। इसके बावजूद डिलेवरी भुगतान जमा करने के बावजूद गैस एजेंसी होम डिलेवरी में आनाकानी करती नजर आस रही है। खास करके लखपेड़ाबाग वार्ड में डिलेवरी करने से किया जा रहा गैस एजेंसी का गुरेज यहां के निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। ऐसी शिकायतों की भरमार होने के बावजूद उपभोक्ताओं के हित में जिला पूर्ति विभाग पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है।