4 दिनों में मिली 7 लावारिस लाश, पड़ताल में जुटी पुलिस
May 3, 2026
4 दिनों में मिली 7 लावारिस लाश, पड़ताल में जुटी पुलिस
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में बीते चार दिनों में सात अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। लगातार बढ़ रही अज्ञात शवों की संख्या पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है।
रविवार कों रामनगर थाना के बुढ़वल चौकी क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई, पुलिस नें शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र 28 वर्ष होने के अनुमान जताया गया है। वही शनिवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र में ट्रेन दुर्घटना के बाद मृत अवस्था में मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में जेब्रा पार्क के समीप सूर्या लॉन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव कों पोस्टमार्टम हाउस भेज कर उसकी शिनाख्त कर रही है।
मालूम हो कि बीते बृहस्पतिवार कों नगर कोतवाली क्षेत्र में कुरौली गॉव के पास संगरीला होटल के बगल रास्ते पर माइनर में पुलिस नें एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। उसी दिन कुर्सी थाना क्षेत्र में पोखन्नी रेगुलेटर के एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ था। शनिवार कों जिला अस्पताल से एक लावारिस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया गया था, जिसके शरीर पर कई देवी-देवताओं के धार्मिक टैटू बने हुए थे। सभी सातो शवो की शिनाख्त में पुलिस ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर उनकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। खबर लिखें जाने तक किसी भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।