भीषण हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत, 7 बच्चो के सिर से उठा पिता का साया

भीषण हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत, 7 बच्चो के सिर से उठा पिता का साया

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सवेरे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत से दो परिवारों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों लाशो कों पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बुलेरो कार और बाइक कों कब्जे में लें लिया।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गॉव का निवासी वासुदेव रावत (39) पुत्र स्व. सीताराम मंगलवार सवेरे सात बजे लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ललईखेड़ा निवासी अपने साले उदयराज (47) पुत्र राम लखन के संग मंगलपुर चौराहा गया था। जहाँ कुछ देर बाद चौराहा के मोड़ हैदरागढ की तरफ से आकर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दोनों जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे कों जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए, लोगो का मजमा लगते ही बोलेरो छोड़ कर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है दोनों मृतक पेशे से मजदूर थे,
वासुदेव तीन तो उदयराज चार बच्चो का पिता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top