जर्जर मकान ढहाने के दौरान मलबे में दबकर मजदूर की मौत

जर्जर मकान ढहाने के दौरान मलबे में दबकर मजदूर की मौत

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान कों गिराने में जुटा मजदूर जीने के मलबे के नीचे दबते ही हाहाकार मच गया। आनन – फानन में उसे सीएचसी से भेजे जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के इस्माईलपुर निवासी खुनखुन रावत (45) पुत्र स्व. परशुराम रविवार दोपहर अपने पड़ोस के गॉव छोटी पुरवा में पुराना मकान ढहा रहा था। इस दौरान जर्जर मकान का मलबा उसके ऊपर गिरा हुए वो मलबे में दब गया। इस हादसे से साथी चार अन्य मजदूरों और आस पड़ोस में हाहाकार मच गया। सभी नें आनन-फानन में उसे छपरा सीएचसी पहुंचाया जहाँ उसका प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद वहाँ पहुंचने पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। खुनखुन की मौत से उसका एक पुत्र और तीन पुत्रियों पर से पिता का साया उठ गया। मृतक अपने स्वर्गीय पिता का अकेला पुत्र था। पुलिस नें उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top