अज्ञात वाहन नें रौंदा, महंत की मौत

अज्ञात वाहन नें रौंदा, महंत की मौत

 

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में मंशादास बाबा कुटी के महंत की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें उनके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के सेठमऊ पंचायत के करोरा गॉव स्थित मंशाराम बाबा कुटी के महंत मस्तराम शुक्ल (58) रविवार की शाम कों बाइक से सब्जी खरीदने थाना क्षेत्र के गंगागंज मार्ग स्थित मैकू पुरवा मोड़ भानमऊ गए थे। इसी चौराहा पर अज्ञात वाहन नें उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हुए महंत कों राहगीरों नें उन्हें एम्बुलेंस से सतरिख सीएचसी पहुंचाया जहाँ से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा रेफर किए गए जाने पर परिजनों नें उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ देर रात उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों नें बताया कि पीढ़ियों से मस्तराम बाबा का परिवार मंशाराम कुटी पर महंत रहा, मस्तराम बाबा 12 वर्षो से महंत थे। उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरापूरा परिवार था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top