मासूम बेटी को दूध पिलाने के दौरान गई विवाहिता की जान

मासूम बेटी को दूध पिलाने के दौरान गई विवाहिता की जान

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। तीन वर्ष पूर्व विवाह होने के बाद पति के संग मायके में रह रही विवाहिता की बृहस्पतिवार भोर बेटी को दूध पिलाने के दौरान हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीएचसी की तरफ से उसकी मौत की सूचना दिए जाने पर पहुंची पुलिस नें लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

 

जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर गॉव की निवासनी स्वाति वर्मा का तीन साल पहले जेठौती कुर्मियान निवासी अंकित से विवाह हुआ था। विवाह के बाद पति के संग मुरारपुर गॉव स्थित अपने मायके में रहकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रही थी। उसके एक डेढ़ वर्षीय पुत्री भी थी। बृहस्पतिवार की भोर चार बजे पुत्री को दूध पिला रही थी। उसके एक घंटे बाद पांच बजे जब पति उसे जगाने गया तो मृत मिली। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बनीकोडर सीएचसी पहुंचे जहाँ चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के ज्येठ कपिल देव नें जानकारी देते हुए बताया कि मौत के समय अपनी बेटी को दूध पिलाने की अवस्था में उसके भाई अंकित नें देखा था। चिकित्सकों की सलाह पर पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top