किसान यूनियन के धरने में बैठे वृद्ध किसान की मौत से मची अफरा-तफरी

किसान यूनियन के धरने में बैठे वृद्ध की मौत से मची अफरा-तफरी

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। गॉव की समस्याओ को लेकर प्रशासन के खिलाफ चल रहे किसान यूनियन के धरने में बैठे वृद्ध कार्यकर्ता की धरना स्थल पर तबियत बिगड़ गई। पिता की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने पर पहुंचे उसके परिजनो नें पास के सीएचसी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित किए जाने के बाद धरना-प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के जाफरपुर मजरे बिबियापुर घाट निवासी रामदीन रावत (75) पुत्र स्व. महावीर के गॉव के पंचायत भवन में बीती आठ मई से ग्रामीणो की मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। इस धरने में रामदीन शामिल था। धरने पर बैठे रहने के दौरान रात साढ़े नौ बजे तोरोई-आलू की सब्जी के साथ चावल खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। पिता की तबियत बिगड़ने कीसूचना पर पुत्र सुखलाल आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस से कोठी सीएचसी लें गया। जहाँ चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखलाल की तहरीर पर पुलिस में रामदीन की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top