पुराने अपराधियों नें नया गैंग बनाकर दिया डकैती को अंजाम – एसपी

पुराने अपराधियों नें नया गैंग बनाकर दिया डकैती को अंजाम – एसपी

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। किराना व्यवसाई के व्यवसायिक आवास पर बीते शुक्रवार की भोर पड़ी लाखो की डकैती का पुलिस नें सनसनीखेज खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। तीन डकैतो को लूटे गई नगदी और हथियार के साथ घटना में इस्तेमाल की गई वैगन आर कार के साथ दबोच कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अर्पित विजय वर्गीय नें बीते बृहस्पतिवार की देर रात देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्वारी गॉव के चौराहा निवासी अलोक जायसवाल की दुकान के ऊपर स्थित आवास में हुई डकैती का प्रेसवार्ता में विस्तार से खुलासा किया। बताया कि अलोक जायसवाल के घर के पीछे के दरवाज़े की दीवार की ईट निकालने के बाद पीछे से घुसे डकैतो नें महिलाओं की पिटाई करने के बाद सोने-चांदी के आभूषण और 12 लाख की नगदी की लूट हुई थी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय नें बताया कि इस डकैती को पहली बार अंजाम देने वाला गिरोह नया था, लेकिन उसके सदस्य और सरगना पुराने अपराधी है। इन सभी नें लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और बहराइच जिलो में पहले भी डकैतियां डाली है।

बताया कि वारदात के खुलासे के लिए गठित की गई पांच पुलिस टीमों नें दो दिनों में ही सुराग हासिल कर लिए थे। सीसीटीवी कैमरो, डिजिटल देता और मुखबिरो की सूचना के जरिये डकैती में शामिल चार लोगो में बहराइच जिले के थाना कैंसरगंज क्षेत्र के अलहईयापुर निवासी जसीम अहमद पुत्र सिराज सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के चांदपुर रुधौली निवासी सैफ पुत्र याक़ूब और प्रतापगढ़ जिले के थाना सांगीपुर क्षेत्र के देवगॉव पश्चिम निवासी बलवंत सिंह पुत्र अर्जुन को रात हुई मुठभेड़ में गोवर्धन कालोनी गेट से वैगन आर कार के साथ गिरफ्तार किया गया। इस गैंग का लीडर रोहित जाट है, जो बुलंदशहर जिले का रहने वाला है। जो घूम-घूम कर ऐसे संपन्न परिवार जिनके घर में कम सदस्य रहते हो उनके मकानो पर धावा बोलकर डकैती की वारदाते अंजाम देते रहे है।  रोहित जाट की पकड़-धकड़ के लिए पुलिस टीमें उसका पीछा कर रही है।

 

कैसे हुई डकैती की वारदात

 

एसपी नें दबोचे गए गिरोह के सदस्यों से हुई पूछताछ और पुलिस टीमों की पड़ताल के आधार पर बताया कि गिरोह क सदस्य सैफ के घर पर बेकरी का काम होता है, जो अलोक जायसवाल की दुकान पर बेकरी आइटम की सप्लाई करता था। मो. सैफ उसे अलोक की सम्पत्ति का अंदाजा था, उस पर सीतापुर, लखनऊ और बाराबंकी के थानो में कुल आठ मामले दर्ज है। अलोक के घर के पीछे काफी सुनसान इलाका है। सैफ के सहयोग से बृहस्पति की रात 12 बजे चारो डकैत एकत्रित हो चुके थे, रात तीन बजे पुलिस पिकेट के जाते ही अलोक के घर का पीछे के दरवाज़े से घुस कर डकैती को अंजाम दिया था। बलवंत कार चलाकर सभी को लाया था। जिसके बाद चारो बदमाशो नें लूट की करके पीछे के रास्ते से भाग निकले थे। इस्माईल पर सीतापुर, लखनऊ और बाराबंकी के अलग-अलग थानो में कुल पांच मामले दर्ज है, लखनऊ जेल में उसकी सैफ से मुलाक़ात हुई थी, बकरीद बाद उसकी पुत्री से सैफ का निकाह होना तय हुआ था। वही गैंग के तीसरे सदस्य जसीम पर बाराबंकी और बहराइच में कुल पांच मामले दर्ज है।

 

90 प्रतिशत बरामदगी के लिए पुलिस टीम को ईनाम

 

एसपी नें बताया की साढ़े चार लाख रूपये नगद, आभूषण ( कुछ सकुशल कुछ कटे हुए), डेढ़ लाख रुपयों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया है, उस अकाउंट को सीज कराया गया है। चार तमंचे, चार जिन्दा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस टीम को इस खुलासे के लिए 25 हजार रूपये का नगद पुरुस्कार देने की एसपी नें घोषणा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top