रिलायंस इंडस्ट्रीज के 12 ट्रालो पर एआरटीओ नें किया 80-80 हजार का चालान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के 12 ट्रालो पर एआरटीओ नें किया 80-80 हजार का चालान

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायो गैस प्लांट से संचालित होने वाले विशालकाय ट्रालो द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने से राहगीरों को जान का खतरा बना रहता है। पर्यावरण प्रेमी मनीष मेहरोत्रा नें एआरटीओ को लिखित शिकायत किए जाने के बाद एक दर्जन ट्रालो पर चालान करने की कार्रवाई की गई है।
पर्यावरण प्रेमी मनीष मेहरोत्रा नें बीती दो मई को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन को रिलायंस बायो गैस प्लांट से संचालित ट्राली-ट्रालो के द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने के साथ राहगीरों की जान को जोखिम में डालने का काम किए जा रहा है। इस लापरवाही की गंभीरता को देखते हुए एआरटीओ अंकिता शुक्ला नें विशेष अभियान चलाकर 12 ट्राली पर यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 80-80 हजार रूपये का चालान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top