“ऑपरेशन दहन” के तहत 62 करोड़ की नशीले पदार्थ नष्ट किए

“ऑपरेशन दहन” के तहत 62 करोड़ की नशीले पदार्थ नष्ट किए

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। “ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही के क्रम में बाराबंकी के विभिन्न थानों के 58 मामलों में 814.621 किलो ग्राम मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण होने के बाद विनष्टीकरण किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गठित उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) नें जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज अवैध मादक पदार्थों से सबंधित 58 अभियोगों से संबंधित लगभग 62,59,89,780/- रूपये (बासठ करोड़ उनसठ लाख नवासी हज़ार सात सौ अस्सी) कीमत के कुल माल 814.621 किलो ग्राम को मंगलवार को विधिक निस्तारण के बाद कानूनी रूप से विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रामकिशन राना, नारकोटिक्स सेल प्रभारी अनूप कुमार सहित मौजूद रहे।

 

नष्ट किए गए मादक पदार्थ

 

इलेक्ट्रॉनिक भट्टी में स्मैक/हेरोइन 31.047 किलो ग्राम गांजा 44.542 किलो ग्राम चरस 11.480 किलो ग्राम, डोडा 129.152 किलो ग्राम और कोडीन सीरप 598 किलो 400 ग्राम को नष्ट कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top