ट्रेलर से भिड़ी कार में सवार चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

ट्रेलर से भिड़ी कार में सवार चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

 

वाराणसी से उत्तराखण्ड कैची धाम जा रही इनोवा क्रिस्टा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना का शिकार

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो बजे ट्रेलर से इनोवा की भिड़ंत होने से कोहराम मच गया। इनोवा में सवार सात दोस्तों में चार दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती तीन युवक अपनी जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे है।
जानकारी के अनुसार बलिया जिले के थाना रसड़ा कहे के ग्राम रामपुर निवासी सत्यम सिंह पुत्र स्व. तेज प्रताप सिंह जो वाराणसी में अपना पीजी चलाते थे। अपने दोस्तो के साथ वाराणसी से उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित नीम करौली बाबा के प्रसिद्ध कैची धाम दर्शन के लिए रवाना हुए थे। दोस्तो में चन्दन सिंह पटेल पुत्र दशरथ सिंह निवासी ग्राम गांगपुर थाना चुनार जनपद मिर्जापुर व पंकज सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी उपरोक्त व प्रशान्त सिंह पुत्र अवध बिहारी सिंह निवासी खोड़ी पापड़ थाना फेफना जनपद बलिया, राहुल सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी गैवीपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, अस्पताल कर्मी राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी कस्बा मुगलसराय थाना मुगलसराय जनपद चंदौली, वाराणसी में सी डब्लू कोचिंग के स्टॉफ सूरज मिश्रा पुत्र सेवानिवृत्त दरोगा ओम प्रकाश मिश्रा निवासी निकसपुर थाना राजे सुल्तानपुर जिला अम्बेडकर नगर सभी इनोवा क्रिसटा पर सवार थे। हैदरगढ़ से पहले ग्राम भिखरा स्थित शिवांश ढाबा के सामने बीती देर रात दो बजे इनोवा के आगे ट्रैलर को लहराता हुआ चला रहे चालक नें इनोवा के ओवरटेक के दौरान अचानक ट्रेलर को तेजी से दाहिने काट दिया। जब तक कार चालक बचाव कर पाता इनोवा गाड़ी ट्रेलर से भिड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसमें सवार सत्यम सिंह व उनके दोस्त राहुल सिंह, राहुल कुमार, सूरज मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि चंदन सिंह, पंकज सिंह, प्रशान्त सिंह घायल थे। पुलिस नें उन्हें एम्बुलेन्स के सीएचसी हैदरगढ़ भेजा। सीएचसी के चिकित्सकों नें घायलों का प्राथमिक उपचार करके लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहाँ तीनो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों के सुपुर्द करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top