अखिलेश यादव के विवादित होल्डिंग-पोस्टर लगने से सपाइयों में आक्रोश

अखिलेश यादव के विवादित होल्डिंग-पोस्टर लगने से सपाइयों में आक्रोश

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने की नीयत : जिलाध्यक्ष

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश समाजवादी सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं पर अत्याचार का प्रचार करती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रातो रात सड़क चौराहो और हाइवे पर लगे पोस्टर और होल्डिंग दिखने के बाद सपाइयों में आक्रोश फैल गया। युवा कार्यकर्ताओ नें होल्डिंग और पोस्टर फाड़ कर विरोध जताते हुए अखिलेश यादव बदनाम करने की साजिश बताई।
मंगलवार को बाराबंकी जनपद के विभिन्न स्थानों पर अखिलेश यादव की क्षवि धुमिल करने की कोशिश करते हुए विवादित होल्डिंग पोस्टरो को लगाए जाने के खिलाफ आक्रोशित पार्टी पदाधिकारियों ने सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में सपाई एकत्रित हुए। नगर कोतवाली पहुंचकर पोस्टर लगाने वाले अज्ञात लोगों को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
शिकायत करने के दौरान सपा महासचिव हिमांशु यादव, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, प्रदुमन यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, शान सिद्दीकी, कार्यालय सचिव राजकुमार वर्मा, उदय राज यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाकर जानबूझकर सामाजिक और राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। इस कृत्य से पार्टी का हर कार्यकर्ता आक्रोशित है। इस प्रकार की कार्रवाई समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए तभी हम कार्यकर्ताओं का रोष शांत होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top