कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के एक परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा, जब उन्हें सूचना मिली की सगे भाई बहन की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। दोनों भाई के तीन तो बहन भी तीन बच्चो की माँ थी। एक साथ दोनों की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा निवासी विनय गोस्वामी (35) पुत्र विद्या लाल गोस्वामी अपनी बहन संतोषी (34) के लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर गॉव स्थित निवासी गया था। संतोषी के साथ बड़ी बहन रीता के उन्नाव जिला स्थित ससुराल जाकर मिलने के लिए दोनों भाई-बहन बाइक से रविवार को दोपहर एक बजे निकले थे। लखनऊ बार्डर के समीप उन्नाव जिले की सीमा में थाना अवरास क्षेत्र में संडीला-उन्नाव मार्ग पर बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई बहन बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय पुलिस नें दोनों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से लखनऊ केजीएमयू पहुंचाया जहाँ संतोषी को चिकित्सकों नें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनो नें ईलाज से असंतुष्ट होकर विनय को बाराबंकी शहर स्थित सुमन अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया। जहाँ सोमवार की भोर उसने अंतिम सांसे ली। संतोषी के बाद विनय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनो नें बताया कि विनय दो मासूम पुत्री और एक पुत्र का पिता था और संतोषी पर दो पुत्र और एक पुत्री की जिम्मेदारी थी।