गोसाईगंज मदरसे से बहराइच जा रहे बाइक सवार को कार की टक्कर, एक की मौत दो घायल

गोसाईगंज मदरसे से बहराइच जा रहे बाइक सवार को कार की टक्कर, एक की मौत दो घायल

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में पढ़ाई करने वाला एक बच्चा बीमार पड़ गया। भतीजे की तबियत बिगड़ने की सूचना पर चाचा बहराइच जिले के घर वापस लें जा रहा था। मसौली थाना क्षेत्र में बाइक को कार नें टक्कर लगने से चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा और एक युवक को मामूली चोटे आई है।
जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के थाना हुजूरपुर क्षेत्र के गॉव कठका मरौठा के मजरे गड़रियन पुरवा निवासी औलाद हुसैन अन्सारी (35) पुत्र असगर अली दिल्ली में मजदूरी करता था। इन दिनों अपने गृह जनपद बहराइच आया हुआ था। रात को परिवार वालों को लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित मदरसे में पढ़ने वाले उसके 11 वर्षीय भतीजे आमिर पुत्र पुत्र अकबर हुसैन की तबियत बिगड़ने की सूचना पहुंची थी। इस सूचना पर औलाद हुसैन आमिर को बाइक से लेने इरशाद पुत्र अतहर हुसैन के संग उसे मदरसा लेने पंहुचा और आमिर को छुट्टी दिलाकर बहराइच के लिए वापस निकल पड़ा। मसौली थाना क्षेत्र में पशु बाजार के पास कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस नें एम्बुलेंस से सभी घायलों को बड़ा गॉव सीएचसी पहुंचाया जहाँ औलाद हुसैन को चिकित्सकों नें मृत घोषित कर दिया। पुलिस नें उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि औलाद सिंह का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, कार छोड़ कर चालक फरार हो गया। इरशाद और आमिर को आई मामूली चोटों का ईलाज करके उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top