संदिग्ध अवस्था में पेड़ से झूलताी मिली युगल प्रेमी जोड़े की लाशें
May 25, 2026
संदिग्ध अवस्था में पेड़ से झूलताी मिली युगल प्रेमी जोड़े की लाशें
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के गेहन्दवर गॉव में सोमवार की भोर युगल प्रेमी जोड़े की लाशें पेड़ से लटकती दिखने के बाद कोहराम मच गया। ग्रामीणों का मजमा लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों लाशो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की भोर सतरिख थाना क्षेत्र के गेहंदवर गॉव के बाहर खेत में लगे चिलवल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे युगल प्रेमी जोड़े की लाशें लटकती देख कर शौच गए ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। लोगो का मजमा लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची सतरिख थाना क्षेत्र के लखैचा चौकी पुलिस नें शवो को उतार कर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए। युवक की शिनाख्त रोहित रावत (25) पुत्र श्रीपाल रावत निवासी गेहंदवर गॉव के निवासी के रूप में की गई। मृतक के पिता श्रीपाल नें बताया कि रोहित रात 11 बजे घर से निकला था, उसके बाद ही लौटा। बताया कि रोहित मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गॉव की प्रीति से उसका विवाह हुआ था। पत्नी एक माह से मायके गई हुई थी, जो सात माह की गर्भवती है।
पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब में मिले मोबाइल जाँच के लिए कब्जे में लिया गया है, साथ में लटकती मिली युवती की शिनाख्त में जानकारी मिली है कि मृतका लोनीकटरा थाना क्षेत्र की निवासिनी है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।