बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयो की दर्दनाक मौत, चालक जख्मी
May 24, 2026
बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयो की दर्दनाक मौत, चालक जख्मी
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो नें बाइक को टक्कर मारकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रेफर किए गए उसके बड़े भाई की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत से परिवार में मातम पसर गया। वही बोलेरो चालक को आई गंभीर चोटों के चलते ईलाज के लिए पुलिस नें अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के फूलपुर गॉव के निवासी इस्लामुद्दीन (25) पुत्र हनीफ अपने छोटे भाई एखलाशुद्दीन (22) के संग फतेहपुर कस्बा दवा लेने गया था। जहाँ से घर वापस आते समय मोहम्मदपुर खाला चौराहा पर स्थित महावीर कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार बोलेरो बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा भिड़ी। इस दुर्घटना होते ही लोगो का मजमा लग गया। घायल हुए दोनों भाइयों और बोलेरो चालक को पुलिस नें उपचार के लिए सूरतगन्ज सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों नें अख़लाशुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बड़े भाई को आई गंभीर चोटों के चलते प्राथमिक ईलाज करके लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफ़र कर दिया। इस दौरान सीएचसी पहुंचे इस्लामुद्दीन के परिजनों नें बोलेरो चालक पर आक्रोश प्रकट करते हुए हंगामा काटना शुरू के दिया। मौके पर मौजूद पुलिस नें उन्हें किसी तरह समझा कर शांत कराया। गंभीर रूप से घायल हुए बोलरों चालक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के कसौंजा निवासी अलोक सिंह (35) पुत्र स्व. राम दुलारे के रूप में की गई। जिसको आई गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किए गए इस्लामुद्दीन की ईलाज के दौरान शाम पांच बजे मौत होने के बाद परिवार में दोहरा दुख देख कर हर किसी की आंखे नम थी। इस्लामुद्दीन की पत्नी शबनम नें पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस नें अख़लाशुद्दीन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शच परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अमित सिंह भदौरिया नें बताया कि बोलेरो और बाइक में टक्कर होने के बाद दो सगे भाइयो में एक की मौके पर दूसरे की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हुई है। बोलेरो चालक घायल हालत में है। इस्लामुद्दीन की पत्नी की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।