कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। मक्का की फसल की रखवाली करनें दौरान खेत में घुसे आवारा पशु को भगाते समय युवक हुए हमले में घायल युवक की बृहस्पतिवार की देर रात मौत होनें से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नें उसकी लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुआ मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के शेखूपुर गॉव निवासी माता प्रसाद यादव (48) पुत्र मेवालाल यादव मंगलवार की शाम सात बजे सूरतगंज मार्ग पर गॉव के बाहर स्थित अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इस दौरान खेत में घुस आए आवारा सांड़ को भगाने के दौरान उसने माता प्रसाद पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े हुए शोर मचाकर सांड़ को भगाया, लेकिन उसके हमले में बुरी तरह घायल हो चुके माता प्रसाद को ईलाज की जरूरत थी। उसको ईलाज के लिए फतेहपुर सीएचसी लें गए, जहाँ चिकित्सको उसका प्राथमिक उपचार करके लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ ही देर में लोहिया से उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर रेरफर किया गया। बृहस्पतिवार की शाम मेडिकल कॉलेज से जवाब हो जाने पर परिजन घर लें आए। रात 12 बजे माता प्रसाद नें अंतिम सांसे ली। परिजनों नें बताया कि हमला करने वाला आवारा पशु काफी खूंखार है। मृतक एक विवाहित पुत्री और एक पुत्र का पिता था।