कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में एक युवती की सड़क किनारे सुनसान जगह लाश पुलिस नें बरामद की है। वही माती थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला की लाश नहर में उतराती मिलने से क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। स्थानीय पुलिस नें शिनाख्त के प्रयास शुरू करते हुए दोनो लाशो को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार देवा थाना क्षेत्र में ग्वारी चौराहा से देवा मार्ग पर बृहस्पतिवार की भोर सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक युवती की लाश को देख ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें छानबीन करके शव की शिनाख्त की शिनाख्त में जुट गई। लाश काली स्कर्ट और गुलाबी टॉप पहने हुई अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी।
वही माती थाना क्षेत्र के तिंदोला गॉव के समीप बृहस्पतिवार दोपहर एक अधेड़ उम्र की महिला का शव इंदिरा नहर में उतराता हुआ लोगो नें देखा तो मजमा लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नें लाश को गोताखोरो की मदद से नहर से बाहर निकलवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी नें बताया कि मृतका की उम्र 60-65 वर्ष के करीब है, जो साड़ी, मंगलसूत्र और कुछ आभूषण भी पहने हुए है। शव कुछ दिन पुराना होने के साथ उसके डूबने की आशंका है।