भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव और महामंत्री उपेन्द्र रावत का भव्य स्वागत, मेधावी बेटियां भी सम्मानित

भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव और महामंत्री उपेन्द्र रावत का भव्य स्वागत, मेधावी बेटियां भी सम्मानित

 

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। लाजपत नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में एक भव्य स्वागत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव एवं महामंत्री उपेन्द्र रावत का जोरदार अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित सोनू पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने महासभा का आभार व्यक्त किया। महासभा की ओर से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, माला पहनाकर और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव और महामंत्री उपेन्द्र रावत ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बाराबंकी नें समाज हित में की जाने वाली सृजनात्मक गतिविधियां अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने संगठन को आश्वस्त किया कि समाज के उत्थान और रचनात्मक कार्यों में उनकी ओर से हर प्रकार का सहयोग और समर्थन दिया जाएगा।

बेटियों नें बढ़ाया मान

इस मौके पर महासभा ने महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को बढ़ावा देते हुए नगर की दो मातृशक्तियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें युवा साहित्यकार व लेखिका शिम्पी मौर्या को गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर उनके उत्कृष्ट खोज और लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, बाल विज्ञानी मान्या श्रीवास्तव को विज्ञान के क्षेत्र में उनके विशेष आविष्कार के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक विजेता सुभाष श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या ने भी अपने विचार रखे।

प्रबुद्धजनो की रही उपस्थिति

समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रप्रताप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सुभाष सिंह, समाजसेवी विनय श्रीवास्तव, फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, विशाल सिंह, शरद श्रीवास्तव, डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव, राजीव खरे, रचना श्रीवास्तव, योगेन्द्र गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, अधिवक्ता गौरव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आर.के. चौहान, डॉ. शशी जायसवाल, प्रमिला श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अधिवक्ता दिवाकर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, शशांक जायसवाल, अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव और अभिषेक श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top