केडी सिंह बाबू स्मृति संग्रहालय का निर्माण तेज, डीएम ने दिए गुणवत्ता के सख्त निर्देश

केडी सिंह बाबू स्मृति संग्रहालय का निर्माण तेज, डीएम ने दिए गुणवत्ता के सख्त निर्देश

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री के.डी. सिंह ‘बाबू’ के पैतृक आवास पर बन रहे स्मृति संग्रहालय के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेताया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप और समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, अन्यथा लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ऐतिहासिक भवन की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए रिस्टोरेशन कार्य इसके मूल स्वरूप के अनुसार ही किया जाए। ₹898.27 लाख की लागत वाली इस परियोजना का काम यू.पी. प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड कर रही है। इसके तहत परिसर में इंटीरियर, लैंडस्केपिंग, पार्किंग और फायर फाइटिंग के कार्य चल रहे हैं। मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top