सुढ़ियामऊ यार्ड में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान की कोशिश जारी

सुढ़ियामऊ यार्ड में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान की कोशिश जारी

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सुढ़ियामऊ रेलवे ट्रैक पर लापरवाही और अनजाने में होने वाले हादसे लगातार मासूम जानें ले रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सुढ़ियामऊ रेलवे यार्ड से सामने आया है, जहाँ किलोमीटर संख्या 11-13 के पास सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जीआरपी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला किसी ट्रेन की चपेट में आने (एमआरओ) का लग रहा है। हालांकि, हादसा किस ट्रेन से और किस समय हुआ, इसकी सटीक जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। जीआरपी मृतक की शिनाख्त (पहचान) करने के प्रयास में जुटी हुई है और शव को 72 घंटों के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top