खेत की मेड़ के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, दोनों पक्षों के 14 लोग घायल
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मेहरबान पुरवा मजरे बरांवा गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फरसे से खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक हमले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिलाओं समेत दोनों पक्षों के करीब 14 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद अस्पताल में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, भगवानदीन (60) अपनी पत्नी रामावती (56) के साथ गांव के किनारे स्थित खेत पर गए थे। खेत की मेड़ कटी देखकर भगवानदीन ने वहां मौजूद दूसरे पक्ष के पूतू व उनके साथियों पर मेड़ काटने का आरोप लगाया। इसी बात पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और दंपति को पीटना शुरू कर दिया।जान बचाकर घर भागे दंपति का पीछा करते हुए दूसरे पक्ष के लोग भारी संख्या में हथियारों के साथ उनके घर में घुस गए। हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं और खेतों से जान बचाकर भागे भगवानदीन के बेटों पर कुल्हाड़ी, फरसे और लाठियों से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को तुरंत हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भगवानदीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रामावती (56), पुत्र महेश (19), पुत्री राम दुलारी (23) और चांदनी (18) को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भेजा गया है। सीएचसी में भर्ती प्रथम पक्ष के योगेन्द्र कुमार (30), सुरेश (22), अमर (24), शांति (20) और चांदनी (17) का इलाज सीएचसी में जारी है।
दूसरे पक्ष के घायलो में राम दयाल (26), राम सेवक (19), संगीता (22), रिश्तेदार माधव (30) और मिथिलेश कुमारी (24) भी चोटिल हुए हैं, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
अस्पताल में हंगामा, पुलिस से तीखी बहस








