पारिवारिक कलह से तंग युवक नें पेड़ से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

पारिवारिक कलह से तंग युवक नें पेड़ से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में निजामाबाद मजरे बिबियापुरथाना गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक 30 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटकता हुआ मिला। युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, निजामाबाद निवासी जगन्नाथ वर्मा का 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार वर्मा उर्फ तेजवान मंगलवार सुबह अपने घर से निकला था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, जिसके बाद गांव के बाहर एक बाग में उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने संरक्षण में लिया। परिजनों की उपस्थिति में युवक को तत्काल कोठी सीएचसी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में ग्रामीणों नें बताया कि युवक सवेरे घर से निकला गया था। जिसके बाद यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि पारिवारिक कलह इस कदम के पीछे की वजह हो सकती है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top