शारदा नहर के रेगुलेटर में मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी
June 30, 2026
शारदा नहर के रेगुलेटर में मिला अज्ञात महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भगौली स्थित शारदा सहायक नहर रेगुलेटर में एक अज्ञात महिला का शव फंसा हुआ पाया गया। नहर में शव तैरता देख स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर बड्डूपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि यह करीब पांच दिन पुराना है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। महिला के शरीर पर नीली पैंट, काला कार्गो टॉप और गले में एक ताबीज है। पुलिस अब आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।